हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ओमान के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हमीद अल-नौफली ने ईरान के एक पुल पर अमेरिकी हमले पर राष्ट्रपति ट्रंप के गर्वपूर्ण बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे नैतिक और मानवीय मूल्यों के पतन की स्पष्ट मिसाल बताया।
डॉ. अलनौफली ने ट्रंप के हालिया ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक गैर सैन्य ढांचे को निशाना बनाने पर गर्व करना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर नैतिक गिरावट को भी दर्शाता है।
उन्होंने अपने बयान में लिखा,कसम खुदा की! क्या यह संभव है कि कोई आम व्यक्ति, बल्कि एक देश का राष्ट्रपति, पूरी दुनिया के सामने आकर एक स्पष्ट रूप से गैर-सैन्य पुल पर बमबारी करने पर गर्व करे, जिसे निशाना बनाना कोई मुश्किल काम नहीं था? मैं इस नैतिक पतन को देखकर बेहद हैरान और दुखी हूँ।
डॉ. अलनौफली ने आगे कहा कि ऐसे बयान बताते हैं कि एक अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए मानवीय और अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों की कीमत कितनी गिर चुकी है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के करज शहर में स्थित "B-1" पुल के विस्फोट का एक वीडियो जारी कर बेहद अशिष्ट अंदाज में लिखा,ईरान का सबसे बड़ा पुल गिर गया इसके साथ ही उन्होंने ईरान को और हमलों की धमकी देते हुए तुरंत समझौते की मांग भी की, जिस पर विभिन्न हलकों से गंभीर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।
आपकी टिप्पणी